Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में धूप खिली है और मौसम साफ है परन्तु ग्रामीण इलाकों में दिन चढ़ने के साथ ही भारी धुंद छा गई।गांव गुसाईसर, डेलवा, लोढेरा, उदरासर, बींझासर, मनकरासर, पूनरासर सहित उपखण्ड मुख्यालय से उतरी दिशा में स्थित गांवो में घना कोहरा सुबह 6 बजे से छाया रहा जो दोपहर 12 बजे बाद भी कायम रहा। आज चूरू और श्रीगंगानगर जिलों सहित कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। वहीं चूरू जिले के सरदारशहर में भी घने कोहरे का असर भी देखा गया और वाहनों की गति धीमी हो गई इससे सर्दी ने भी तेवर तेज कर दिए है। आगे आने वाले दो दिन क्षेत्र में सर्दी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान बता रहें है कि आगामी दो दिन में इलाके में ठंड बढ़ेगी। बता देवें की दिसम्बर के शुरू होने के बाद से ही दिन में तापमान में गर्मी रही जिससे ठंड से राहत मिली हुई थी।