Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसम्बर 2020। आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड से निपटने के लिए सख्ती से गाइडलाइन की पालना के आदेश दिए है।श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने आज सुबह से चालान काटे व शाम को 7 बजे बाजार बंद करवाने की मुनादी करते हुए शटर डाउन करवाएं। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने कहा कि हेल्थ प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा और लगातार रात्रिकालीन कर्फ्यू व मास्क की अनिवार्यता का पालन क्षेत्र में सख्ती से करवाया जाएगा। हालांकि कुछ नागरिक गाइडलाइन की पालना कर रहें है और लापरवाही बरतने वालों ने पुलिसकर्मियों के बाजार में पहुंचते ही आनन फानन में दुकानें मंगल की और घर की ओर रवाना हो गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिसकर्मियों ने शाम 7 बजते ही बाजार बंद करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिसकर्मियों ने मुनादी करते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू की पालना की अपील की।