Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-07-10 at 16.07.41
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2025। क्षेत्र के गुरूवार सुबह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई है जिससे हजारों ग्रामीण बुरी तरह से हैरान परेशान हो रहें है। अंचल में अनेक जीएसएस पर आज सुबह 10 बजे से बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप्प है। श्रीडूंगरगढ़ प्रथम जीएसएस से जुड़े करीब 2 दर्जन जीएसएस पर कार्यरत ठेकाकार्मिकों ने जीएसएस बंद कर दिए है। कार्मिकों का आरोप है कि उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शीघ्र वेतन नहीं दिए जाने पर वे काम नहीं करेंगे। ऐसे में कार्मिक हड़ताल की ओर बढ़ रहें है और हजारों की संख्या में कई गांवो के ग्रामीण परेशान हो रहें है। जैसलसर निवासी एक ग्रामीण घर में जवान मौत से गमी का माहौल है और पूरा परिवार सहित नोत रिश्तेदार घर में एकत्र है। ऐसे में सुबह से बिजली बंद होने से विभिन्न काम रूकने के साथ बच्चे व महिलाएं बेहाल हो गई है। परेशान परिवार ने टाइम्स को सूचना दी, इस पर टाइम्स द्वारा मामले की छानबीन की गई। विभागीय अधिकारी डैमेज कंट्रोल में जुट गए है। एक्सईएन विष्णु मैथी ने बताया कि विवाद की जानकारी ली जा रही है। अधिकारी कार्मिकों से संपर्क कर रहें है और कोई फीडर बंद नहीं रहने दिए जाएंगे। शीघ्र ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल करीब 6 घंटे से बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता लगातार परेशान है और बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सप्लाई बहाल करने की मांग कर रहें है।