Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2025। उत्तर पश्चिमी रेलवे के बैनर तले बुधवार को रेल कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्मिकों ने गाड़ी संख्या 22472 पर जबरदस्त विरोध जताते हुए 15 सूत्री मांगे माने जाने की मांग की। रतनगढ़ शाखा के सचिव सीताराम गोदारा गुसाईसर बड़ा ने बताया कि कार्मिकों की सबसे मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना लागू करने की है। इसी के साथ बीकानेर से रतनगढ़ चूरू खंड में स्टेशन मास्टर की ड्यूटी के लिए सी रोस्टर को लागू करने, आठवें वेतन आयोग लागू करने, निजीकरण व ठेकेदारी प्रथा को बंद करने, एलडीसीई को सभी के लिए खोलने, ट्रेकमेन और पॉइंट्स, मैन केटेगरी को 4200 जीपी ग्रेड देने, आर्टिजन स्टाफ और पॉइंट्स मैन को हार्ड ड्यूटी अलाउंस देने, सहित अनेक मांगे की है। प्रदर्शनकारियों नारेबाजी करते हुए अपना हक देने की आवाज बुलंद की। इस दौरान रतनगढ़ शाखा के सभी स्टेशनों के रेल कार्मिक शामिल रहें।