Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2025। सीएम के सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं की बसों में एक विरोधी सरपंच सहित कई जने पहुंचे और पुलिस ने उन्हें पांडाल में प्रवेश से पहले ही रोक लिया। टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल, अखिल भारतीय किसान सभा के सचिव राजेंद्र जाखड़, शेखर रेगर, मामराज महिया सहित दो अन्य जने भाजपा कार्यकर्ताओं की बसों में सवार होकर सभा में शामिल होने पहुंच गए। सेरूणा एसएचओ पवन कुमार शर्मा ने इनकी पहचान कर ली और प्रवेश से पहले ही बस पार्किंग स्थल पर ही इन्हें पुलिस जवानों ने घेर कर गाड़ी में बिठाकर अन्यत्र ले गए। वहीं ट्रोमा के धरने पर बैठे करीब 20 धरनार्थियों को पुलिस ने बस में भरकर लूणकरणसर थाने पहुंचा दिया जहां एक धरनार्थी सीताराम सिहाग की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई जहां से डॉक्टर ने उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरनार्थियों को पुलिस ने लूणकरणसर थाने में रखा, जहां सीताराम सिहाग की तबियत भी बिगड़ी व उन्हें रेफर किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभा मे जाने से पहले टेऊ सरपंच सहित आधा दर्जन को पकड़ा पुलिस ने।