Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2025। क्षेत्र में एक विवाहिता की तबीयत बिगड़ी और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किताासर निवासी 30 वर्षीय श्रवणकुमार पुत्र हेतराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मोमासर निवासी 40 वर्षीय संजूदेवी पत्नी शंकरलाल मेघवाल की 5 जुलाई दोपहर 1 बजे उसके तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए बीकानेर रेफर कर दिया। परिजन उसे पीबीएम बीकानेर लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मर्ग की जांच हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह करेंगे।