Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2025। ढाणी में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ कर सामान व रूपए गहने छीन लेने के आरोप में माँ बेटों सहित परिवार के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। जरिए इस्तगासा दर्ज मामले में गांव धनेरू की रोही में तोलाराम पुत्र सुगनाराम जाट निवासी बेरासर, बीदासर ने धनेरू निवासी करणीदान व लीलाधर पुत्र नागरमल महाजन, रामेश्वरी पत्नी नागरमल, करणीदान की पत्नी व दो पुत्रियों पर आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि धनेरू रोही में खसरा नबंर 246 तादादी 14 बीघा 2 बिस्वा की कृषि भूमि खरीद शुदा व काश्त, कब्जा शुदा 26 मई 2025 को अपने खेत गया तो, आरोपी शाम 7 बजे उसके खेत में घुसे और तोड़फोड़ की, मारपीट की। आरोपियों ने उसकी पत्नी के गले से दो सोने के मादलिए छीन लिए, उसकी जेब से 2500 रूपए छीन लिए व ढाणी में मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।