Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2025। क्षेत्र में जनता बिजली समस्याओं से जूझ रही है और विभागीय अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहें है, ये आरोप लगाते हुए कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व क्षेत्रीय नेता गुरूवार को उपखंड कार्यालय पहुंचे। नेताओं ने आक्रोश जताते हुए समाधान नहीं होने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उग्र प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी है। ब्लॉक अध्यक्ष मुकननाथ सिद्ध के निर्देशन में कांग्रेस ने एकजुट होकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सिद्ध के प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध व सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू की अगुवाई में ज्ञापन देकर कड़ी नाराजगी जताई गई। पीसीसी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ तहसील में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान होने, ट्रांसफार्मर की कमी से परेशान होने, तारों की समस्या से जूझने, बिजली की लगातार ट्रिपिंग से परेशान होने की बात कही गई है। वोल्टेज के कारण कृषि कुओं पर किसानों की मोटरें जल रही है और विद्युत उपकरण खराब हो रहें है। क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं का क्रम जारी है। जिनमें तारों में अचानक हाई वोल्टेज आने से, ढीले, झूलते व लटके तारों से, टेढ़े मेढ़े बिजली पोल से, ट्रांसफार्मर के लटके हुए तारों से दुर्घटनाएं आम है। सरपंच प्रतिनिधि रिड़ी हेतराम जाखड़ ने बताया कि बिजली संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नबंर जारी किए हुए है। लेकिन समाधान समय पर नहीं हो पाता है। अधिकारी व कर्मचारी व फोन नहीं उठाते व समस्याओं का निस्तारण नहीं करते। सेवादल के संभाग प्रभारी विमल भाटी ने कहा कि ढाणियों के बकाया कनेक्शन शीघ्र जारी किए जाए, कृषि कनेक्शनों में सालों की देरी दूर करें। मीटर वायरिंग में लीकेज, कम वोल्टेज और बिजली बिलों में गड़बड़ी, बिल वितरण समय पर नहीं होना जैसी अनेक समस्याए है। प्रशासन आमजन की राहत के लिए कार्य करें अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी उग्र प्रदर्शन करेगी। इस दौरान बापेऊ सरपंच ज्ञानाराम ज्याणी, सेवादल तहसील अध्यक्ष राजेश मंडा, डूंगरराम सिंवर, नरेंद्र धतरवाल, सांवरमल सिद्ध, हाकमअली चौपदार, मनोज पारख, पार्षद प्रतिनिध्ि भैराराम जाखड़ सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें।