Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-29 at 21.05.22
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ट्रोमा सेंटर के धरने के 259वें दिन पूर्व विधायक ने सरकार से की सुनवाई की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए जारी संघर्ष समिति के धरने के 259 दिन रविवार को पूरे हो गए। समिति सदस्यों ने धरना स्थल पर बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता मदन प्रजापत ने की व पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने सरकार से जनता की आवाज सुनने की मांग की। महिया ने स्थानीय विधायक पर ट्रोमा निर्माण में रोड़ा अटकाने व प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिए जाने के आरोप लगाए। धरना स्थल पर रामकिशन गावड़िया, नारायण मल, ओमप्रकाश मल, मुखराम नायक, राजनेंद्र स्वामी, व्यापार मंडल सदस्य मूलाराम साहू, रतनलाल कस्वां, विजय मेघवाल, प्रकाश गांधी, चुन्नीलाल शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरना स्थल पर सरकार से सुनवाई करने की मांग की धरनार्थियों ने, शामिल हुए पूर्व विधायक।

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में 15 दिवसीय कौशल विकास कोर्स प्रारंभ हुआ। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में शनिवार को 15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक समिति के सचिव श्याम महर्षि, सचिव रामचंद्र राठी व प्राचार्य विनोद सुथार ने किया। इस दौरान श्याम महर्षि ने कहा कि वर्तमान युग तकनीकी युग है, विद्यार्थी को शिक्षा के साथ अपना कौशल व दक्षता बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए। उपसचिव रामचंद्र राठी ने कहा कि विद्यार्थी उच्च शिक्षा के कौशल विकास के भी गुर सीखेंगे। इससे महाविद्यालय के विद्यार्थियों को निजी व सहकारिता विभागों में जॉब के अवसर मिलेंगे। प्राचार्य विनोद सुथार ने बताया कि यह कौशल विकास कोर्स इनफोसिस फाउंडेशन और लोकभारती एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित है। इस15 दिवसीय परीक्षण में बैंकिंग फाइनेंस इंश्योरेंस सर्विस, रिटेल मैनेजमेंट सहित कम्प्यूटर मैनेमेंट में दक्षता कोर्स विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। संस्था द्वारा कुल तीन कौशल विकास कोर्स की शुरुआत की गई है। विद्यार्थियों में काम करने की क्षमता व तकनीकी ज्ञान को लेकर इस तरह के कोर्स की शुरुआत की गई है। इस दौरान कौशल विकास कोर्स में ट्रेनर राज सर ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सुनील आचार्य, डॉ.राजेश सेवग, महावीर धामा सहित महाविद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।

बाफना को मिला मारवाड़ी समाज कालीकट में उपाध्यक्ष का पद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मारवाड़ी समाज कालकट में उपाध्यक्ष पद पर श्रीडूंगरगढ़ निवासी राजकुमार बाफना निर्विरोध चुने गए है। उनकी नियुक्ति पर मारवाड़ी समाज व श्रीडूंगरगढ़ प्रवासियों ने प्रसन्नता जताई। विदित रहें बाफना श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न सामाजिक सेवाओं में लगातार सक्रिय है। उन्हें ये दायित्व मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ में उनके समाज व जानकारों ने शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकुमार बाफना उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए।

राजोतिया बने लायन्स क्लब के जॉन चेयरपर्सन प्रथम का दायित्व।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉयन्स क्लब महेश राजोतिया को लायंस क्लब, बीकानेर, लायंस क्लब, मल्टीविजन बीकानेर व लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर की जिम्मेदारी सौंपते हुए जॉन चेयरपर्सन प्रथम का दायित्व सौंपा है। एमजेएफ लायन सुधीर बाजपेई ने रीजन चेयरपर्सन लॉयन मनीष सोनी की अगुवाई में ये नियुक्ति की है। राजोतिया को पांचवी बार ये पद मिलने पर क्लब सदस्यों व जानकारों ने इस नियुक्ति पर राजोतिया को बधाई दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महेश राजोतिया को मिली पांचवी बार जॉन चेयरपर्सन की जिम्मेदारी।