Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-29 at 17.28.05
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2025। दुसारणा की श्रीद्वारकाधीश गौशाला में संगीतमय गौकथा के भव्य आयोजन में चौथे दिन रविवार को दो दर्जन से अधिक गांवो के श्रद्धालु पहुंचे और कथा श्रवण का लाभ लिया। कथा वाचन करते हुए साध्वी श्रद्धागोपाल सरस्वती दीदी ने सभी ग्रामीण महिलाओं व पुरूषों से दैनिक जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना भी गौसेवा है। साध्वी ने प्लास्टिक के कारण पर्यावरण को हो रहें नुकसान और इसी के कारण प्राण गवां रहे गौवंश के बारे में करूण वर्णन किया। पांडाल में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया। साध्वी ने कलयुग में दान की महिमा बताते हुए कहा कि सतयुग में तप का, त्रेतायुग में जप का, द्वापर में यज्ञ का और कलयुग में दान की महिमा का वर्णन है। उन्होंने गौदान का महत्व बताते हुए गऊदान नहीं कर पाने पर गऊ के लिए दान की प्रेरणा दी। अपने अपने गांव की गौशालाओं में धान,चारा, गुड़, खल चूरी जो भी बन पड़े दान गौसेवा में देने की बात कही। साध्वी ने महाभारत के अश्वथामा प्रसंग का उल्लेख करते हुए चोटी व तिलक धारन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने रामायण, भागवत व स्कंद पुराण के प्रसंगों का वर्णन किया। साध्वी ने घर में पूजन हो या हवन पूजन में सदैव देशी गाय का घृत प्रयोग करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन श्रीकरणी गौशाला के अगरसिंह पड़िहार ने किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को महंत विमर्शानंद महाराज कथा में आएंगे व उनका प्रवचन पाथेय भी श्रद्धालुओं को मिलेगा।

दानदाताओं ने बढ़ चढ़ कर घोषणाएं की, अतिथियों का सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा के दौरान गौशाला गोपालन विभाग डॉ कुलदीप चौधरी, गोपालसिंह नाथावत, डॉ लालचंद, गौग्राम के सुरजमालसिंह निमराणा, महेंद्रसिंह तंवर, सत्यनारायण स्वामी भी कथा में पहुंचे व कथा में शामिल हुए। गौशाला समिति सदस्यों ने अतिथियों व दानदाताओं का अभिनंदन किया। वहीं दानदाता दुसारणा के निवासी श्रीमति जड़ाव देवी पत्नी दिवंगत चुनाराम गोदारा व उनके पुत्र मुन्नीराम, जयप्रकाश, राजूराम, रामप्रताप गोदारा परिवार द्वारा एक बीघा भूमि का दान व 40*40 टीनशेड का निर्माण करवाने के लिए 2 लाख 21 हजार की राशि की घोषणा की। दुसारणा के श्रीमति जेठीदेवी पत्नी दिवंगत मालाराम गोदारा और उनके पुत्र गोपीराम, हड़मानाराम, श्रवणराम गोदारा एक बीघा भूमि व40*40 टीनशेड का निर्माण करवाने के लिए 2 लाख 21 हजार की राशि की घोषणा की। श्रीमति गुमानीदेवी पत्नी दिवंगत तोलाराम गोदारा व उनके पुत्र रामेश्वरलाल, जेठाराम, मघाराम, गिधाराम, पदमाराम ठंडे पानी की प्याऊ का निर्माण करवाने का सहयोग दिया। इनके अतिरिक्त अनेक दानदाताओं ने सहयोग राशि की घोषणाएं की। गौशाला समिति ने सभी अतिथियों व दानदाताओं का सम्मान करते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौकथा में चौथे दिन दो दर्जन गांवो से पहुंचे श्रद्धालु, लिया कथा श्रवण का लाभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वी श्रृद्धा गोपाल सरस्वती दीदी ने गौसेवा की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरती में शामिल हुए सैंकड़ो श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानदाता परिवारों का गौशाला समिति ने सम्मान कर जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौकथा में दानदाता परिवारों का किया सम्मान।