Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-06-29 at 09.57.37 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2025। शहर में तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) के निकट अंग्रेजी माध्यम के नए स्कूल लर्न एंड फन स्थापित हुआ है। पहले ही सत्र में विद्यालय में विभिन्न प्रकार के नवाचार किए जा रहें है। प्रधानाचार्य विनिता सारस्वत ने बताया कि विद्यालय में प्रवेशोत्सव जारी है और छोटे बच्चों के अभिनंदन से प्रवेश करवाया जा रहा है। सारस्वत ने बताया कि बेसिक शिक्षा के लिए स्कूल में मॉण्टेसरी शिक्षण पद्धति के माध्यम से छोटे बच्चों को सिखाने की नई शुरूआत नई ऊर्जा व नए पाठ्यक्रम के साथ की जा रही है। सारस्वत ने जानकारी दी कि विद्यालय में 1 से 10 जुलाई तक कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों के लिए फ्री डेमो क्लास होगी। इस दौरान मैथ्स, साइंस, अंग्रेजी व एसएसटी विषयों की कक्षाएं लगेगी। फ्री डेमो कक्षाओं का समय स्कूल टाइमिंग सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक का ही होगा। इसमें कोई भी विद्यार्थी शामिल हो सकता है व स्कूल के वातावरण से मित्रवत समायोजन कर सकता है। सारस्वत ने बताया कि कक्षा 5 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम्प्यूटर व जीके का कालांश दिया जाएगा। जिससे बच्चे टैक्नोलॉजी फ्रेंडली होने के साथ अपने भविष्य के प्रति भी गंभीर बन सकेंगे। इसी के साथ बच्चों के आने जाने की सुविधा भी स्कूल की ओर से उपलब्ध होगी। सारस्वत ने बताया कि विद्यालय में प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध करवाने के पूरे प्रयास विद्यालय द्वारा किए जा रहें है। उन्होंने कहा कि अभिभावक प्रवेश संबंधी कोई जानकारी चाहे तो वे विद्यालय समय में विद्यालय में संपर्क कर सकते है अथवा 7878284052, 7733887741 पर भी संपर्क कर पूरी जानकारी ले सकते है।