Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-06-26 at 20.20.25 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2025। बरसात में बिजली बैरन बन गई और क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिंझासर के गांव राजपुरा में करीब 40 घरों में करंट दौड़ने की सूचना मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार को करीब दो ढाई बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद हाई वोल्टेज के साथ बिजली आई जिससे ट्रांसमीटर से गांव के करीब 40 घरों में करंट दौड़ गया। एक घर में चार महिलाएं एकसाथ बैठी थी और चारों करंट की चपेट में आ गई। चारों को परिजन अस्पताल लेकर दौड़े और पीबीएम पहुंचे। जहां एक महिला 25 वर्षीय जस्सूकंवर पत्नी भंवरसिंह की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के विवाह को दो वर्ष पूर्ण नहीं हुए। शेष तीन महिलाओं को ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतका का शव पीबीएम की मोर्चरी में रखा गया है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई है और परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया है। वहीं सेरूणा थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। आगामी कार्रवाई शुक्रवार सुबह हो सकेगी।