Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2025। कालू रोड पर स्थित क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन एज्युकेशन हब में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक, उच्च शिक्षण, रोजगारन्मुखी शिक्षण के क्षेत्र में लिए नित नए नवाचार किए जा रहें है। अब संस्थान द्वारा सत्र 2025-26 में क्षेत्र की बालिकाओं के लिए विशेष रूप से सुरक्षा, संस्कार व सफलता की थीम पर कार्य करते हुए अनेक नवाचार अपनाए जा रहें है। संस्थान में बालिकाओं के लिए पूरी तरह से पृथक व सुविधायुक्त कैंपस में विद्यालयी शिक्षण करवाया जा रहा है। शहर का एकमात्र हिंदी व अंग्रेजी माध्यम का स्कूल जो बालिकाओं के लिए अलग कैपंस में बालिका विद्यालय के रूप में संचालित हो रहा है। विद्यालय में कक्षा 3 से 12 तक की बालिकाएं प्रवेश ले सकती है और प्रवेश के साथ ही उनकी रूचि के अनुसार कक्षाकक्ष शिक्षण के साथ फाउंडेशन क्लासेज भी करवाई जा रही है। जिसमें उन्हें नीट, आईआईटी, ओलम्पियाड, डिफेंस एग्जाम सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं में जाने के लिए तैयारी करवाई जा रही है। विद्यालय में सभी कक्षाओं में योग्यतानुसार अलग अलग बैच बनाकर परीक्षाओं की विषय विशेषज्ञों द्वारा पूरी तैयारी करवाई जा रही है। स्कूल के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि बालिकाओं के लिए सुरक्षा, संस्कार व सफलता को लक्षित कर संस्थान द्वारा पूरी निष्ठा से कार्य किया जा रहा है। स्वामी ने बताया कि शिक्षण के साथ आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने की कला सीखाने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। समय समय पर व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। शिक्षण के साथ योग, डांस, मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, इंग्लिश स्पोकन, पब्लिक स्पीकिंग वर्कशॉप, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट सहित विभिन्न कालांश दिए जाते है जिनमें बालिकाओं को शिक्षण के इतर भी अपनी प्रतिभा तराशने का मौका मिलता है। बालिकाओं के लिए एनसीसी सहित कबड्डी, खो-खो, बेडमिंटन गर्ल्स फ्रेडली रूचिकर खेलों को शामिल किया गए है। बालिकाओं की सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। स्वामी ने बताया कि गर्ल्स स्कूल में अलग से लाइब्रेरी का प्रावधान किया गया है। स्कूल में अभिभावकों के लिए लगातार बालिका की गतिविधि अपडेट दिए जाने के साथ काउंसलिंग मीट्स का आयोजन किया जाता है। जिसमें अभिभावक व शिक्षक आमने सामने बालिका की समस्या पर विचार कर उसे प्रेरित कर सकें। स्वामी ने कहा कि पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ बालिका शिक्षण व व्यवस्थित व्यक्तित्व विकास के लिए संस्थान में सत्र 2025-26 से अनेक नवाचार किए जा रहें है। क्षेत्र के अभिभावाक पूर्णत: सुरक्षित व बच्चे के विकास की रिपोर्ट के बारे में पूरी जानकारी रखते हुए उनके भविष्य को सुखद व स्वर्णिम बनाने की दिशा में संस्थान के साथ मिलकर कदम बढ़ा सकते है।