Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2025। लचर सरकारी सिस्टम ने एक परिवार के युवा उम्मीद की जान ले ली। निकटवर्ती उपखंड लूणकरणसर के साबनिया गांव में बीती रात करीब 10 बजे जमीन पर लटक रहें तारों के कारण एक किसान पुत्र अकाल मौत का शिकार हो गया है। 11 हजार केवी के झूलते तार भूमि से मात्र डेढ़ फुट ऊंचे है। यहां से गुजर रहा हंसराज मेघवाल इन तारों की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत का शिकार हो गया। मृतक के परिजन व ग्रामीण सुबह से घटनास्थल पर धरना लगाकर बैठे है। धरने पर विधानसभा प्रत्याशी प्रभुदयाल सारस्वत, सुभाष सियाग, विक्रम स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है। 20 घंटे बाद भी शव तारों पर ही झूल रहा है और ग्रामीणों में आक्रोश भर गया है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए किसी सक्षम अधिकारी के वार्ता के लिए भी नहीं आने का आरोप लगाते हुए प्रशासन को संवेदनहीन बताया। ग्रामीण एक स्वर में परिवार को न्याय देने की मांग कर रहें है। विदित रहें लगातार गांवो से लोग झूलते तारों को दुरस्त करने की मांग लेकर विभागीय कार्यालय पहुंचते है परंतु लालफीताशाही का शिकार वे शिकायतें हो जाती है और दर्दनाक हादसे को निमंत्रण देती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 20 घंटो से तार पर ही झूल रहा है युवक का शव, ग्रामीणों ने जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को न्याय देने की मांग की, लगाएं प्रशासन पर संवेदनहीन होने के आरोप। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों ने ली युवक की जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पंहुचे जनप्रतिनिधियों ने जताया रोष, मांगा पीड़ित के लिए न्याय।