Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2025। 26 जून, गुरूवार को क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांवो में बिजली कटौती होगी। विभागीय अधिकारी एईएन राजूराम मीणा ने बताया कि 132 केवी जीएसएस रिड़ी व 132 केवी जीएसएस ऊपनी में जरूरी रखरखाव का कार्य गुरूवार को किया जाएगा। जिससे दोनों जीएसएस पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती होगी। इससे रिड़ी से निकलने वाले 33 केवी फीडर रिड़ी, जाखासर, बाना, इंदपालसर, हफाना, सराना जोहड़ एवं नौसिरया की आपूर्ति बाधित होगी। वहीं 132 ऊपनी से निकलने वाले सभी फीडर ऊपनी, राजेडू, बापेऊ व कल्याणसर की आपूर्ति बाधित होगी। इन 33 केवी फीडरों से जुडें सभी गांवों की घरेलू व कृषि कनेक्शन कटौती से प्रभावित होंगे। सभी पाठक ये खबर पढ़ने के बाद इन सभी गांवो के ग्रामीणों तक ये खबर जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली परेशानी से बच सकें।