Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2025। विश्व हिंदू परिषद की समीक्षा बैठक शुक्रवार शाम को आदर्श विद्या मंदिर में जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अतिथियों द्वारा दिप प्रज्जवलन से शुरू कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के दायित्वों का विस्तार करते हुए नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। कार्यक्रम में विहिप विभाग मंत्री विनोद सेन, प्रांत प्रचार प्रमुख ललित पालीवाल, जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी जिला मंत्री सतीश झंवर, संरक्षक भंवरलाल दुग्गड़, संघ खंड चालक आशाराम पारीक मंचासीन रहे एवं सभी ने अपना संबोधन देते हुए लव जिहाद, धर्मांतरण पर प्रकाश डालते हुए प्रतिदिन धर्म के लिए एक घंटा संगठनात्मक रूप से, मंदिरों में, सत्संग में, संघ शाखाओं में या सामूहिक सम्पर्क के माध्यम से निकालने का आह्वान किया। बैठक में बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत ने बजरंग दल में महेन्द्र राजपूत को प्रखंड संयोजक, पवन व्यास को सहसंयोजक, सौरभ दुग्गड़ को मिलन प्रमुख का दायित्व प्रदान किया। बजरंग दल की नगर इकाई में श्यामसुंदर तिवाड़ी को संयोजक, दुर्गेश मारू को सहसंयोजक, मोहित बोरड़ को बालोपासना प्रमुख, श्यामसुंदर सारस्वत को मिलन प्रमुख का जिम्मा दिया गया। विहिप प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी ने रविकांत सैनी को नगर उपाध्यक्ष का जिम्मा दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में सत्संग प्रमुख तिलोक प्रजापत ने सामुहिक विजय महामंत्र का उच्चारण करवाया एवं समापन पर विहिप नगर अध्यक्ष लालसिंह राजपूत ने शांति पाठ करवाया। बैठक में प्रखंड गौरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, मुकेश प्रजापत, प्रशासन प्रमुख़ फतेह सिंह जांगिड़, भूषण करवा, उपाध्यक्ष अशोक नाई, पूर्णमल स्वामी, धर्म जागरण प्रमुख अशोक बेद, मंत्री मनीष नोलखा, दीपक सेठिया, दुर्गावाहिनी से लक्ष्मी सुथार, भूमि पांडिया, आरती रेगर, भाग्यश्री सोनी, पुजा रेगर, मातृशक्ति से भगवती पारीक, मिना मारवणी, मीनाक्षी डागा सहित बड़ी संख्या में हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।