Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के प्रांतीय सम्मेलन हेतु स्वागत समिति का गठन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को बीकानेर के नरेंद्र ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के 1 से 3 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन के आयोजन हेतु बैठक में 35 सदस्य स्वागत समिति का गठन किया गया। इस प्रांतीय सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी। सम्मेलन के व्यवस्थित आयोजन हेतु स्वागत समिति का गठन करते हुए पूर्व विधायक गिरधारीलाल माहिया को अध्यक्ष, डॉ सीमा जैन को सचिव और अशोक शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। स्वागत समिति की विभिन्न उप समितियों में आवास समिति, भोजन समिति, वित्त समिति, प्रचार प्रसार समिति, परिवहन समिति का भी गठन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सीकर सांसद अमराराम भी शामिल होंगे। स्वागत समिति की बैठक को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी से अविनाश व्यास, अब्दुल रहमान कोहरी ने संबोधित किया। शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदुराम, अखिल भारतीय किसान सभा से जिला सचिव जेठाराम लाखुसर, रघुवीर सिंगोठिया, गोपाल भादू, छोगाराम तर्ड, मुकेश सिद्ध, खेत मजदूर यूनियन से बजरंग छिपा, हनुमान लाखुसर, जनवादी नौजवान सभा से निंबाराम डूडी, सुरेंद्र सिंह भाटी, विशाल तंवर, राजस्थान मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन से सुनील गहलोत, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया से गौरव टाडा, गोपी बेनीवाल तथा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव सुंदरलाल बेनीवाल ने सम्मेलन को योजनाबद्ध तरीके से सफल बनाने के लिए संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जनवादी महिला समिति की बीकानेर की संस्थापक नेत्री कामिनी सक्सेना ने की तथा संचालन डॉक्टर सीमा जैन ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के तीन दिवसीय सम्मेलन संबंधी तैयारी बैठक में किया समितियों का गठन।

ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं के बारे में दी जानकारी, सरपंच प्रतिनिधि ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान ग्रामीण बैंक का वित्तीय सारक्षरता वाहन सोमवार को गांव तोलियासर में पहुंचा। यहां ग्राम पंचायत भवन में मौजिज ग्रामीणों को एकत्र किया गया और सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में चौपाल चर्चा का आयोजन किया गया। बैंक के प्रबंधक महावीर प्रसाद मेघवाल ने ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को एटीएम व साइबर सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक ना करें व किसी को ओटीपी नहीं बताने की सलाह दी। वित्तीय साक्षरता समन्वयक गुमानसिंह शेखावत बैंको द्वारा दी जाने वाली केसीसी, पशुपालन, वेयरहॉउसिंग योजना सहित विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सरपंच प्रतिनिधि ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में दी जानकारी, बैंक कार्मिकों का जताया आभार।