Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2025। क्षेत्र में होने वाले रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता SDPL का इस बार सीजन-3 होगा। आयोजन की तैयारियां प्रारंभ होने के साथ ही खिलाड़ियों के लिए आवेदन आज से प्रारंभ हो गए है। आयोजक मंडल के सदस्य ने बताया कि आवेदन ऑफलाइन ही किए जा सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ी गज्जू माली 9785138181, किशन पालीवाल 9664371890 व आशीष व्यास 8875392383 से संपर्क कर सकते है। गज्जू माली ने बताया कि आयोजक मंडल के निर्णय अनुसार इस बार ऑक्शन में 180 खिलाड़ी ही शामिल हो सकेंगे। इनमें से 156 खिलाड़ियों की 12 टीमें बनेगी और टीमों का चयन प्रति टीम स्पॉन्सर्स करेंगे। शेष 24 अनसोल्ड खिलाड़ियों को उनकी रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड लौटा दी जाएगी। इस बार प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी विभागों की टीमें भी भाग लेगी और इनके लिए पृथक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजक मंडल ने प्रतियोगिता संबंधित तैयारियां प्रारंभ कर दी है व क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में लगातार तीन वर्षों से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल बन गया है।