Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2025। एक विवाहिता आधी रात बाद घर से लापता हो गई और उसके परेशान परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। 22 वर्षीय विवाहिता के बीकानेर निवासी पिता व आड़सर बास निवासी ससुर ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई। ससुर ने बताया कि 13 जून 2025 को उसका बेटा कमाने के लिए मुंबई गया और 16 जून को उसकी बहू ने थैलों में सामान भरकर अपने माता पिता से मिलने बीकानेर जाने की बात कही। विवाहिता 18 जून की सुबह लौट आई। उसी रात वह अपनी ननद से बातें कर रही थी और उसके बाद सभी घरवाले सो गए। 19 जून की सुबह करीब 6 बजे परिजनों ने उसके कमरे में संभाला तो चार वर्षीय बालक कमरे में सो रहा था व विवाहिता घर से गायब मिली। परिजनों ने उसके फोन पर संपर्क किया परंतु वह ऑफ आता रहा, उन्होंने तलाश का प्रयास भी किया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी है।