Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2025। एक पड़ौसी ने अपनी पत्नी व पुत्री के साथ पड़ौसी परिवार से मारपीट की व युवक का पैर तोड़ दिया। परिवादी करणी नगर निवासी रतनलाल पुत्र बीरबलनाथ सिद्ध ने पुलिस को बताया कि वह बेनीसर निवासी है और हाल में परिवार सहित करणी नगर में रहता है। उसका घर पड़ौसी ओमप्रकाश पुत्र नानूराम भाटी बदमाश प्रवृति का व्यक्ति है और उसके परिवार से रंजिश रखता है। आरोपी आए दिन नशे में उसके परिवार को गालियां देता है और उसके घर के आगे बोतल तोड़ देता है। घर की महिलाओं को अश्लील गालियां देता है। 19 जून की शाम 4 बजे आरोपी सहित उसकी पत्नी व पुत्री जबरन परिवादी के घर में घुसे और गंदी गालियां देने लगे। आरोपी के हाथ में लाठी थी जिससे उसने परिवादी के भाई प्रकाश के हाथ पर मारी। परिवादी व उसकी पत्नी ने बीच बचाव किया तो आरोपी ने महिला की लज्जाभंग की। आरोपी की पत्नी व पुत्री ने महिला से मारपीट की। गले में पहने सोने के फुलड़े तोड़ लिए व झूठा मुकदमा करवा जैल भिजवा देने की धमकी दी। आरोपी ने दो दिन पूर्व भी परिवादी के भाई से मारपीट कर उसका दायां पैर टूट गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दे दी गई है।