Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2025। तीन भाइयों ने अपने खेत पड़ौसी के खेत में घुसकर एक महिला, उसके पति व पुत्र से मारपीट कर महिला से फुलड़ा, पायल छीन लेने व धमकाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। गांव इंदपालसर गुसाईंसर निवासी 58 वर्षीय गीता पत्नी इंद्रसिंह राजपूत ने अपने खेत पड़ौसी सोपालसिंह किशन सिंह व जगदीश सिंह पुत्र अर्जनसिंह राजपूत, मुकेश सिंह पुत्र किशन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि वह बीकानेर में चौधरी कॉलोनी में रहते है और उसके पति का पैतृक खेत जो 25 वर्षों से उनके कब्जा उपयोग व उपभोग में है वह गांव की रोही में है। बरसात के बाद 18 जून 2025 को उसके पति इंद्रसिंह व पुत्र उपेंद्रसिंह खेत बुवाई के लिए आए। वे ट्रेक्टर से बुवाई करने लगे, तभी आरोपी सोपालसिंह नशे में जबरन हमारे खेत में घुसा और खेत को अपना कहते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। तभी आरोपी के दोनों भाई भी आ गए व मारपीट करते हुए पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए, उसके गले से फुलड़ा तोड़ दिया व पैर की पाजेब निकाल ली। तभी मुकेश सिंह लाठी लेकर आया व पुत्र के साथ मारपीट करने लगा। आरोपियों ने आइंदा खेत में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी। परिवादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी है।