Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-15 at 11.33.47
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

हरिराम बाबा का जन्मोत्सव मनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को आड़सर बास के हरिराम बाबा मंदिर में बाबा का 123वां जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। पंडित कृष्ण शर्मा ने बाबा की महाज्योत आरती संपन्न करवाई। बाबा को महाप्रसाद का भोग लगाया गया। पुजारी श्रवण कुमार ने बताया कि मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय भजन कलाकार प्रह्लाद सुथार, किशोर सिंह ने बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार शाम को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया हरिराम बाबा का 123वां जन्मोत्सव।

प्रेम सत्संग मंडली ने अहमदाबाद मृतकों को दी श्रद्धाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रेम सत्संग मंडली ने शनिवार को बिग्गाबास की चिड़पड़नाथ बगीची प्रांगण में सत्संग का आयोजन किया। महिलाओं ने अहमदाबाद त्रासदी पर शोक जताया व दो मिनिट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धाजंलि दी। महिलाओं ने सामूहिक शांति पाठ कर दिवंगतों की आत्मा शांति की प्रार्थना भी की। इस दौरान अनेक श्रद्धालु महिलाएं आयोजन में शामिल हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रेम सत्संग मंडली ने अहमदाबाद दु:खांतिका पर शोक प्रकट कर मृतकों को दी श्रद्धाजंलि।

रविवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्तराखंड में बरसात का सुहावना मौसम व रविवार के संयोग के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं भारी भीड़ उमड़ी है। श्रीडूंगरगढ़ से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग गंगास्नान के लिए पहुंचे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु। (फोटो-मुकेश सोनी)