Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-06-15 at 11.02.53
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2025। क्षेत्र के युवा देश व प्रदेश में होने वाली सभी बड़ी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर अपने परिवार व अंचल का नाम रोशन कर रहें है। इन युवाओं के परिश्रम और सफलता अन्य युवाओं के लिए प्ररेणीय बन रही है। शनिवार को यूजी ने नीट 2025 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। जिसमें अंचल के करीब एक दर्जन होनहारों ने सफलता हासिल की है। कृषि व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू व उनके सगे भाई मामराज भादू के पुत्र दो भाइयों ने भी नीट में प्रशंसनीय सफलता प्राप्त की है। रोहित भादू पुत्र ओमप्रकाश भादू व हर्षित पुत्र मामराज भादू ने नीट 2025 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। रोहित ने ऑल इंडिया 8537 रैंक पर उत्तीर्ण हुए है। हर्षित ने ऑल इंडिया 14947 रैंक हासिल की है। दोनों चाचा ताऊ के भाई है व साथ ही तैयारी में जुटे है। घर के दो बच्चों के डॉक्टर बनने का मार्ग खुलने से परिवार में उत्साह का माहौल है। कृषि व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू सहित सभी परिजनों, मंडी व्यापारियों व जानकारों ने दोनों को शुभकामनाएं दी। वहीं आड़सर बास निवासी महेश पुत्र मनसुख चौहान (ओड) ने नीट में सराहनीय सफलता हासिल की है। महेश ने ऑल इंडिया 7421 रैंक हासिल की है। चौहान परिवार में महेश पहला डॉक्टर बनेगा और इस बात से ही पूरे परिवार में उत्साह व खुशी का माहौल छा गया है। सभी परिजन व जानकारों ने उसे शुभकामनाएं दी। बिग्गाबास निवासी व भिवंडी प्रवासी युवती स्नेहा पुत्री रोहित बिहानी ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 32031रैंक हासिल की है। बिहानी परिवार में उत्सव का माहौल है व सभी परिजन और जानकार स्नेहा को शुभकामनाएं दे रहें है।