Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सिंधी समाज ने सामूहिक प्रार्थना की, दी मृतकों को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टााइम्स। सिंधी समाज ने द्वारा प्रत्येक शुक्रवार श्रीझूलेलालजी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन संपन्न किया जाता है। मिडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि बीते शुक्रवार को समाज के सभी मौजिज लोगों ने अहमदाबाद त्रासदी पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को इस कठिन समय को झेलने की शक्ति देने की सामूहिक प्रार्थना झूललालजी से की। सभी ने दो मिनिट का मौन रखा औ दिवंगतों को श्रद्धाजंलि दी। वहीं घायलों के लिए स्वस्थ शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं की। इस दौरान मुरलीधर संगवानी, मोहनलाल खट्टनाणी, जवाहरलाल थदानी, किशोर खट्टनाणी, तुलसी वाधवानी, मनोज थदानी, लक्ष्मण गुरनाणी, जसवंत संगवानी, रमेश गुरनाणी, मनु मोरवानी, बाबू पारवानी, जेठानंद गुरनाणी, खुशी बजाज, दोलत धामेजा, भरत वासवानी, चुन्नु खट्टनाणी, आसू, मनोज उपाध्याय, तनीषा थदानी, बिजू बजाज सहित सिंधी समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

ट्रोमा के धरना स्थल पर संघर्ष समिति सदस्यों ने मौन रखकर दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के बाहर जारी धरना स्थल पर शनिवार सुबह संघर्ष समिति के सदस्यों ने अहमदाबाद घटना पर शोक जताया। सभी ने दो मिनिट का मौन रखकर सभी मृतकों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि सभी दिवंगतों के परिजन इस दर्दनाक हादसे की पीड़ा को सह सके, इसके लिए सामूहिक प्रार्थना भी की गई। इस दौरान राजाराम गोदारा, मदनलाल प्रजापत, मालाराम कुलड़िया, जावेद बहलिम, प्रकाश गांधी, रामनिवास बाना, उस्मान आरिफ, आमिर खोखर, उस्मान दमामी, हारून बहलिम, मोहम्मद याकूब, देवेंद्र स्वामी मौजूद रहे। वहीं धरना स्थल पर 16 जून को आयोजित होने वाली ललकार रैली की रूपरेखा पर चर्चा भी की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा के लिए लगातार जारी धरने पर सदस्यों ने सभी मृतकों को दी श्रद्धांजलि।