Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2025। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक गुरूवार को एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई। बैठक में संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में दानदाताओं द्वारा घोषणाएं की गई। गांव इंदपालसर हीरावतान के पूर्व सरपंच, पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य दिवंगत मालाराम जाखड़ की स्मृति में उनके पुत्र भंवरलाल जाखड़ (सरपंच), नरसाराम जाखड़ (पूर्व चेयरमैन कृषि मंडी) गिरधारीलाल जाखड़, एडवोकेट राजूराम जाखड़, ओमप्रकाश, रामप्रताप जाखड़ द्वारा 5.41 लाख की लागत से एक बड़े कमरे का निर्माण करवाने की घोषणा की। वहीं गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी दिवंगत आदूराम गीला की स्मृति में उनके पुत्र भंवरलाल गीला, गंगाराम, किशनाराम गीला द्वारा 1.25 लाख रुपये की लागत से निर्मित ट्यूबवेल का निर्माण करवाए जाने की घोषणा की गई। वहीं छात्रावास के निर्मित कमरों में बेड, टेबल कुर्सी, गद्दा, बेडशीट, तकिया हेतु दानदाताओं ने सहयोग राशि की घोषणा की। उदरासर के दिवंगत किशनाराम गोदारा, लखासर की दिवंगत नानूदेवी खिलेरी की स्मृति में 15-15 हजार रूपए की सहयोग राशि देने की स्वीकृति दी। बैठक में अमृतिवासी निवासी दिवंगत हुक्माराम डूडी की स्मृति में निर्मित कमरे की राशि डूडी परिवार ने छात्रावास मैनेजमेंट को सौंप दी। बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, सोहनराम डूडी, भगवानाराम डूडी, सोहन गोदारा, प्रभूराम बाना, मानाराम, हरिराम, नारायणराम डूडी, धन्नाराम डूडी, लालूराम डूडी, सुलतान डूडी, गोपालराम जाखड़, तोलाराम सिहाग, हरिराम सारण, रामचन्द्र गीला, लिछुराम जाखड़, सहिराम सायच, हंसराज गोदारा, हनुमान महिया, हरलाल भाम्भू, सुशील सेरड़िया आदि उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।