Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2025। क्षेत्र के गांव माणकरासर में गुरूवार सुबह से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर पानी के लिए प्रदर्शन प्रारंभ किया। इस दौरान अनेक युवा पानी की टंकी पर चढ़ गए व जबरदस्त नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने टैंकरों से पेयजलापूर्ति करवा परेशान हो जाने की बात कही, जो सामान्य परिवारों के लिए मुसीबत बन गया है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने पेयजल के लिए हो रहें आक्रोश प्रदर्शन की आवाज को प्रमुखता से उठाया गया। डॉ विवेक माचरा भी मौके पर पहुंच गए व जमकर नारेबाजी की गई। माचरा ने बताया कि गर्मी में पेयजल की किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया व प्रशासन से सीधी वार्ता की गई। यहां विवाद की स्थिति बढ़ते देख नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल, गिरदावर गिरधारीलाल, पटवारी सीताराम नाई व सेरूणा थाने से एएसआई पूर्णमल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं जलदाय विभाग से एईएन कैलाश वर्मा, जेईएन साधना मीणा का प्रशासनिक दल गांव पहुंचा। प्रशासनिक टीम की समझाईश पर ग्रामीण युवा टंकी से उतर आए व ग्रामीणों व विभागीय अधिकारियों में विस्तृत वार्ता हुई। ग्रामीणो की मांग पर खराब ट्यूबवेल ठीक करवाने का काम तुरंत मौके पर ही प्रारंभ करवाया गया। वहीं कैलाश वर्मा ने बताया कि माणकरासर में एक ट्यूबवेल का निर्माण स्वीकृत है जिसका शीघ्र निर्माण करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की मशीन गांव जालबसर में कार्य कर रही है वहां कार्य पूरा होते ही माणकरासर में निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। गांव में एक नया बूस्टर व एक नई मोटर भी दी गई है। वर्मा ने ग्रामीणों से शीघ्र पेयजल सप्लाई सुचारू करने की मांग की। डॉ माचरा ने इसे ग्रामीणों की जीत बताते हुए सभी ग्रामीणों व प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन में भागीदारी निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों सहित डॉ विवेक माचरा शामिल हुए प्रदर्शन में, जताया आक्रोश, मिला एक बूस्टर, एक नई मोटर व नए ट्यूबवेल का काम शुरू करवाने का आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा उठाए गए समस्या समाधान के निर्णय का स्वागत किया व सभी का आभार जताया।