Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2025। भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। क्षेत्र के गांव मणकरासर में गुरूवार को पानी के लिए लोगों का सब्र टूट गया और वे बड़ी संख्या में ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए है। ग्रामीण गांव में दो ट्यूबवेल होने व दोनों की मोटरें खराब होने से पेयजल किल्लत से परेशान हो गए है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह से पानी सप्लाई सुचारू नहीं है। विभागीय अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने व खराब मोटरें लगाने के आरोप लगा रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ट्यूबवेल में छोटी मोटर लगाते है, जिससे अत्यधिक गहराई पर पानी होने के कारण दो घंटे भी नहीं चलती और फिर खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व मामूली पानी घरों में आपूर्ति के नाम पर आया परंतु उसके बाद फिर सप्लाई व्यवस्था ठप्प हो गई है। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहें ग्रामीण तुरंत समस्या के समाधान की मांग कर रहें है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल कुलड़िया सहित राजूराम भूकर, रामेश्वर पंडित, सुरताराम मेघवाल, ओमप्रकाश पूनिया, सहीराम कुलहड़िया, रामलाल सांसी, सुगनाराम सांसी, रामलाल भूकर सहित बड़ी संख्या में युवा वर्ग शामिल है। युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर उन्होंने जिलाकलेक्टर व विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों के लिए शीघ्र ही पेयजलापूर्ति सुचारू करवाने की मांग की है।