Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2025। मंगलवार रात को ग्राम पंचायत बींझासर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने चौपाल में घरेलू बिजली कटौती कम करवा कर निर्बाध बिजली दिलवाने, बींझासर-लोडेरां सड़क का अधूरा कार्य पूरा करवाने, बींझासर व लोडेरा में जनसंख्या के अनुपात में आबादी भूमि को विस्तार देने, बींझासर के उत्तर में जलदाय विभाग के फैल हुए नलकूप को ठीक करवा गांव में जलापूर्ति करवाने, माताजी मंदिर के पास व भभूता जी मेड़ी से जलहौज तक बिजली के जर्जर पोल को हटवाकर नए पोल लगवाने, ढीले तारों को ठीक करवाने, बींझासर गांव की विद्युत लाईन को 132 केवी जीएसएस पुनरासर से जोड़ने की मांगे उठाई। चौपाल की अध्यक्षता करते हुए उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए। मित्तल ने चिकित्साकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर विशेष योग्यजन के लिए आयोजित होने वाले शिविरों में उपस्थित रहकर निर्देशानुसार विशेष योग्यजनों के चिह्नीकरण के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहें व अनेक ग्रामीणों ने चौपाल में भागीदारी निभाई।