Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवम्बर 2020। मार्च में लॉकडाउन के बाद कई विवाह आगे खिसकाए गए परन्तु कोरोना प्रकोप कम होने की बजाय और बढ़ा ही है। क्षेत्र में अब इन दिनों बड़ी संख्या में विवाह समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। आप भी यदि कहीं विवाह में व्यस्त है तो ये जरूर जान लेवें कि आज मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का समय शाम 6 बजे तक तक है। श्रीडूंगरगढ़ में मतदाता सूची का कार्य महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक ऋषिबाला श्रीमाली के निर्देशन में सम्पन्न हो रहा है। आपके घर में या परिवार में जो युवा 1 जनवरी 2021 को या उससे पहले 18 वर्ष के हो रहे है वे बूथ पर पहुंच कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। आज श्रीडूंगरगढ़ में स्थापित सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर के दौरान बूथ अधिकारी शाम 6 बजे तक मतदाताओं से प्रपत्र प्राप्त करेगें। ये बीएलओ मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने व संशोधन करने के लिए आवेदन प्राप्त कर रहें है। जिन्होंने 18 वर्ष आयु प्राप्त कर ली हो वह अपना नाम जरूर जुड़वा लेवें जिससे आगे वे मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकें।