Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-06-08 at 18.12.37
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2025। गांव लिखमीसर के 40 वर्षीय लेखराम तर्ड ने शनिवार को एक सड़क हादसे में अपने प्राण गवां दिए। बीदासर रोड पर ट्रैक्टर व बाइक टक्कर में घायल लेखराम पुत्र मेघाराम तर्ड व रामेश्वर पुत्र पूर्णाराम जाट को उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया। गंभीर घायल लेखराम ने बीकानेर पहुंचने के बाद रात को ही पीबीएम में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य घायल का ईलाज जारी है। मृतक के परिजनों को पुलिस कार्रवाई के बाद रविवार को शव सौंप दिया गया व गांव में दोपहर करीब तीन बजे लेखराम का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दो भाईयों में बड़ा लेखराम फौज में अपनी सेवाएं दे चुका था। गत करीब पांच वर्ष पूर्व स्वैच्छिक रूप से फौज से सेवानिवृत्ति लेकर अपने खेत मे खेती बाड़ी में कार्यरत था। शनिवार को वह कृषि कार्य से ही कृषि मंडी श्रीडूंगरगढ़ आया व यहीं से अपने गांव लौटते हुए हादसे का शिकार हो गया। लेखराम तीन पुत्रियों व दो पुत्रों का पिता था और उसकी मौत से पांच नन्हें मुन्नों ने सदा के लिए पिता का साया खो दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया व गांव में माहौल गमगीन हो गया। अनेक ग्रामीणों ने नम आंखों से अकाल मौत पर परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 40 वर्षीय पांच बच्चों के पिता ने सड़क हादसे में गवांए प्राण, ग्रामीणों ने जताई संवेदनांए