Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-08 at 11.15.20
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ में चिकित्सकीय क्षेत्र में करीब 45 वर्ष सेवाएं देने वाले डॉ मदनलाल कोठारी नहीं रहें है। 94 वर्ष की आयु में शनिवार को उनका निधन हो गया। डॉ कोठारी देशनोक के मूल निवासी थे व ऐलोपैथिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद के भी जानकार थे। माहेश्वरी समाज में वे प्रमुख स्तंभ के रूप में सेवारत रहें वहीं कस्बे की प्रतिष्ठित संस्था नागरिक विकास परिषद, गोपाल गौशाला, विश्व हिंदू परिषद, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, बालनिकेतन स्कूल सहित विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़े रहें। डॉ कोठारी दोनों स्कूलों के संस्थापक सदस्य रहें व दोनों में ही अध्यक्ष व मंत्री पद पर अपनी सेवाएं दी। श्रीगोपाल राठी ने बताया कि डॉ कोठारी ने गरीब तबके के ईलाज में संवेदनशीलता बरती व सैंकड़ो बार ईलाज खर्च भी स्वयं उठाकर सेवा दी। डॉ कोठारी करणी माता के परम भक्त थे और अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्रियों के भरे पूरे परिवार को छोड़ कर गए है। दानदाता बीएल जैन, विश्व हिंदू परिषद के मंत्री जगदीश स्वामी, एमपीपीएस के अध्यख श्रीगोपाल राठी, विजयराज सेवग, निर्मल पुगलिया, सुरेश भादानी सहित विभिन्न सामाजिक लोगों ने उनके देहांत पर शोक जताया है। विदित रहें डॉ कोठारी का अंतिम संस्कार रविवार को जयपुर में माहेश्वरी श्मशान घाट पर दोपहर 1 बजे किया जाएगा।