Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2025। ईद-उल-अजहा की सामूहिक नमाज बड़ी ईदगाह में मुस्लिम समुदाय द्वारा सुबह 7.15 बजे अदा की गई। जामा मस्जिद के इमाम फजले हक अशरफी ने नमाज अदा करवाई व सैंकड़ो सर एकसाथ इबादत में झुके और सभी ने मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी। मुस्लिम समुदाय के मौजिज से लेकर आम तक बड़ी संख्या में लोग सामूहिक नमाज में शामिल हुए। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारक बाद दी। ईदगाह कमेटी ने विभिन्न इंतजामों को बेहतर ढंग से पूरा किया। इस दौरान कानून व्यवस्था दुरस्त रही जिसमें सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक व सीआई जितेंद्र कुमार स्वामी सहित पुलिस जवान मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ईदगाह में अदा की सामूहिक नमाज, मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नमाज के बाद जनसमूह ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुजुर्गों ने दी एक दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद।