Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2025। उपखंड क्षेत्र में गांव धीरदेसर चोटियान, जहां ग्रामीण आने वाली नस्ल को नशे से बचाने और गांव में महिला सुरक्षा का वातावरण निर्मित करने को प्राथमिकता देते हुए, गांव में स्कूल, खेल मैदान व मंदिर के पास स्थित शराब ठेका बंद करवाने के लिए संघर्षरत है। शुक्रवार को धरने के 280 दिन पूरे हुए और ग्रामीणों ने प्रशासन पर न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाए। धरनार्थियों ने बताया कि न्यायालय द्वारा मतदान करवाने के आदेश के बावजूद प्रशासन द्वारा मतदान की दिनांक अभी तक घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ग्रामीणों ने कहा कि वे इस भीषण गर्मी व लू में भी खुले टेंट में धरना स्थल पर डटे है परंतु संवेदनहीन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने कहा न्यायालय के आदेशों के बावजूद सरकार एवं प्रशासन शराब माफियाओं के दबाव में काम कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में शराब के कारण अनेक भयंकर त्रासदी झेल चुके ग्रामीण महिलाएं, युवा, बुजुर्ग व बच्चे इसे हर हाल में हटवाने के लिए संकल्पित है। एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेशों की अवमानना की गई तो आबकारी कमिश्नर को कंटेपट ऑफ कोर्ट का सामना करना होगा। शुक्रवार को धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, वार्डपंच मुन्नीराम चोटिया, चम्पालाल, ताजाराम, अशोक, सांवताराम, रामकिशन, सांवरमल सहू, अंकित, तुलछाराम सांसी, किशन चोटिया उपस्थिति रहें।