Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2025। मारपीट कर नगदी व सोने का सूत छीन लिया व तीन जनों पर आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। लिखमीसर दिखनादा निवासी 32 वर्षीय जयकिशन पुत्र रामलाल जाट ने पातलीसर निवासी शिवम पुत्र खेराजराम, ठुकरियासर गणेशाराम पुत्र रामप्रताप मोटसरा व राकेश पुत्र हड़मानाराम मोटसरा के खिलाफ आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 12 मई को वह अपने चाचा के लड़के प्रेम के ससुराल गांव ठुकरियासर में विवाह में शामिल होने गए थे। उसी दिन भोजूसर से बारात लौट कर ठुकरियासर आ गई। शाम करीब 8-9 बजे परिवादी, राकेश, नानूराम व प्रेम ठंडा पीने ठुकरियासर स्टैंड पर आए। कृष्ण के फोन पर लगातार एक लड़की का फोन आ रहा था। उसके बाद व्हाट्सएप कॉल व मैसेज आने लगे व लड़की ने उससे मिलने की बात कही। रात करीब 2 बजे फिर उसी लड़की ने उसे घर की खिड़की के पास आने को कहा, जब परिवादी खिड़की के पास गया आरोपियों ने उसे बाहर खिंच लिया व लाठियों से उसके साथ मारपीट की। परिवादी ने जान से मारने की नियत से हमला करने की बात कहते हुए मोबाईल तोड़ देने, 2200 रूपए नगदी व सोने का सूत छीन लेने के आरोप लगाए। परिवादी ने बताया कि उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल से पीबीएम बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।