Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-05 at 21.53.08
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कमलेश की स्मृति में पौधे लगाए, सार्वजनिक स्थलों पर 8 सीमेंटेड कुर्सियां लगाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा के दिवंगत युवा कमलेश चौहान की दूसरी पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने उनका स्मरण करते हुए पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। युवाओं ने मेघवाल श्मशान भूमि में 25 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। स्मृति सभा में शामिल लोगों ने शिक्षा विभाग में सेवारत रहें कमलेश के मिलनसार व सेवाभावी जीवन का स्मरण किया गया। उनकी स्मृति में गांव में सार्वजनिक स्थल अस्पताल व बस स्टैंड पर 8 सीमेंटेड कुर्सियां लगवाई गई। इस दौरान हरखराम  मेघवाल, उमारामा मेघवाल, भगवानराम मेघवाल, उदाराम जाखड़, हड़मनाराम  मेघवाल, संपत फौजी, अर्जुन राम, रमेश कुमार जाखड़, थानाराम मेघवाल, रामप्रताप जाखड़, राजूराम, कृषि पर्यवेक्षक शंकरलाल मेघवाल, राजेश मेघवाल सहित अनेक युवा शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत युवा कमलेश की दूसरी पुण्यतिथि पर किया पौधारोपण, लिया संरक्षण का संकल्प।

महेश नवमी पर विधि विधान से पूजन संपन्न कर सामाजिक विकास के लिए किया चिंतन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को आड़सर बास में माहेश्वरी समाज बंधुओं ने उत्पत्ति दिवस पर भगवान महेश का विधि विधान से पूजन कर महेश नवमी का पर्व मनाया। इस मौके पर हवन पूजन कर समाज के उत्थान व कल्याण की कामना की गई। हवन में मुख्य यजमान श्रीभगवान राठी रहें। इस दौरान समाज के मौजिज लोग आयोजन में शामिल हुए व समाज विकास पर चिंतन किया। समाजसेवी श्रीगोपाल राठी ने विचार व्यक्त करते हुए समाज हित में व्यक्तिगत द्वेष व कुंठा से ऊपर उठकर कार्य करने व विरोध भाव के स्थान पर सच्चे सेवा भाव से समाज हित के कार्य करने की बात कही। राठी ने सकारात्मक दिशा में समाज के विकास को आगे बढ़ाने का आह्वान समाज के युवाओं से किया। इस मौके पर आड़सर बास के माहेश्वरी, झंवर, तापड़िया, बिहानी, सोनी, कर्वा, बलदेवा, कलाणी, राठी, डागा, लोहिया व लखोटिया परिवारों के सदस्यों ने भागीदारी निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं बच्चे शामिल हुए और सभी ने सामूहिक भोज का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन मांगीलाल राठी, मनोज तापड़िया व नंदलाल बिहानी ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महेश नवमी पर विधि विधान से संपन्न किया भगवान महेश का पूजन।

वृक्षारोपण समिति के युवाओं ने लगाए पौधे, संरक्षण का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में वृक्षारोपण समिति के युवाओं ने पर्यावरण दिवस पर महात्मा गांधी विद्यालय परिसर में उत्साह के साथ विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। युवाओं ने श्रमदान करते हुए इन पौधों के पालन का संकल्प भी लिया। इस दौरान पर्यावरण प्रेमी पुरनाथ सिद्ध ने सभी ग्रामीणों को अपने आस पास वातावरण को स्वच्छ और हरित बनाने का प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि धरती को सुरक्षित व स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सब की साझा है और इसमें हर एक नागरिक की सकारात्मक भूमिका होनी चाहिए। इस दौरान कई युवा व अनेक किशोर व बच्चे सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वृक्षारोपण समिति ने लगाए पौधे, युवा हुए शामिल।

आईपीएल विजेता आरसीबी के लिए मनाया जश्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को आईपीएल क्रिकेट मैच में आरसीबी टीम के विजय होने पर श्रीडूंगरगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया। इस दौरान युवाओं ने केक काटकर खाया व विजय के नारे लगाए। इस दौरान तनवीर, राजा, साबिर, फिरोज, भंवरअली, रोहित जावा, सुभाष जावा, इरफान हिंदुस्तानी, तौसीफ, असलम, गुलजार, सोनू, अरबाज सहित अनेक युवा जश्न में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने मनाया जीत का जश्न।