Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2025। क्षेत्र में जीएसएस से बिजली का शटडाउन लेकर अपने खेत में खराब ट्यूबवेल पर काम कर रहा किसान बिजली कार्मिक की लापरवाही का शिकार हो गया। किसान पुत्र करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया व पीबीएम में उसका ईलाज चल रहा है। घटना गांव सेरूणा की रोही की है। इसी गांव के निवासी 44 वर्षीय रामनिवास पुत्र मघाराम जाट ने बिजली कार्मिक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसे किसी की जान से खिलवाड़ करने के आरोप में दंड दिलवाने की गुहार लगाते हुए सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका खेत व ट्यूबवेल सेरूणा गांव की रोही में स्थित है। सोमवार को परिवादी के ट्यूबवेल में खराबी होने के वह सुबह 7.45 पर पीतली खेत के पास स्थित 3 नबंर जीएसएस गया और यहां शटडाउन लिया। उसने बताया कि वहां रखे रजिस्टर पर उसके भाई हेमाराम ने हस्ताक्षर किए व शटडाउन लेकर मिस्त्री के साथ अपने खेत चला आया। उस समय 3 नबंर जीएसएस पर सुनील नामक कार्मिक उपस्थित था। परिवादी ने अपने खेत पर डिस्क का काम हजारी मिस्त्री के साथ शुरू करवाया। तभी अचानक 9 बजे जीएसएस से लाईट चालू कर दी। सप्लाई शुरू करने से पहले जीएसएस पर नियुक्त ठेकेदार के कार्मिक व फर्म ने उसे ना तो कोई सूचना दी ना कोई कॉल किया। जिससे परिवादी के भाई हेमाराम को जोरदार करंट लगा और वह बेहोश हो गया। परिवादी ने उसे ग्रामीणों के सहयोग से दुलचासर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। हेमाराम का पीबीएम में ईलाज चल रहा है। परिवादी ने कार्मिक के विरूद्ध लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच एएसआई पूर्णमल करेंगे।