Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2025। आगामी 9 जून को अंचल के हर गांव की गुवाड़ में धरना देने व 16 जून को ललकार रैली के आयोजन के ऐलान के साथ मंगलवार को चेतावनी सभा पूर्ण हुई। उपखंड कार्यालय के सामने आयोजित चेतावनी सभा में ट्रोमा सेंटर निर्माण प्रारंभ करवाने, शराब की दुकान बंद करवाने, पूरे वोल्टेज के साथ पूरी बिजली आपूर्ति करने, पेयजलापूर्ति सुचारू करवाने के मुद्दों पर जमकर नारेबाजी की गई। दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई और सभा में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने राजनीति राजनीति खेलना बंद करने की बात कहते हुए प्रशासन को गैर जिम्मेदार बताया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर उपमुख्यमंत्री को गुमराह करने का आरोप लगाया। महिया ने कहा कि क्षेत्र में शराब माफिया का आतंक है और एक पूरा गांव शराब की दुकान बंद करवाने की मांग कर रहा है और प्रशासन उसकी सुनवाई नहीं कर रहा। भाजपा सरकार आबादी के बीच जगह जगह शराब की दुकाने खोल कर रात दिन शराब बेच रही है। महिया ने प्रशासन द्वारा जनता की पुकार नहीं सुनने की बात कही। चेतावनी सभा को संबोधित करने आए कॉमरेड मंगेज चौधरी ने सीएम से पीएम तक सरकारी नीतियों को किसान व गरीब के विरूद्ध बताते हुए कहा कि ट्रोमा की मांग पर्ची सीएम को समझ ही नहीं आई है। मंगेज ने अपने चिर परिचित अंदाज में जोश के साथ प्राइवेट फायनेंस कंपनियों के जाल में किसान व गरीब के फंसने के बारे में सरकार की नीतियों को दोष दिया। कॉमरेड छगन चौधरी भी सभा में पहुंचे और ट्रोमा की मांग को बुलंद करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा का समर्थन इस मांग को दी। चेतावनी सभा की अध्यक्षता नारायणनाथ अभयसिंहपुरा ने की, मंच से एडवोकेट श्याम आर्य, शेखर रेगर, मुखराम मेघवाल, मामराज गोदारा, मौला चुनगर, मामराज आंवला, मुखराम नैण, हरि सिखवाल, मुकेश सिद्ध, जेठाराम लाखुसर, सतुनाथ, प्रकाश गांधी, राजेन्द्र जाखड़ सहित सभी वक्ताओं ने ट्रोमा की मांग रखी। इस दौरान पूर्व प्रधान भागूराम सहू, उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, सरपंच सुनील मलिक, हनुमान कूकणा, राधेश्याम जाखड़, श्रवण कुमार भामूं, राजेंद्र स्वामी, बीरबल पूनिया, अशोक शर्मा, पेमाराम नायक, मदनलाल प्रजापत, रामकिशन, भंवरलाल प्रजापत, एडवोकेट राजीव, लालनाथ, ताहिर काजी, रामनिवास बाना, प्रह्लाद भामूं, मघुराम वाल्मिकी सहित संघर्ष समिति के सदस्य व अनेक गांवो से आए लोग शामिल हुए।
सभा के बाद निकाली रैली, सांकेतिक रूप से हाइवे रोका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चेतावनी सभा में शामिल लोगों ने धरना स्थल से घुमचक्कर तक जमकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक रूप से हाइवे भी रोका व शीघ्र सुनवाई करने की मांग की। बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए।
बिजली के लिए मिला आश्वासन, वार्ता बेनतीजा रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला सीएमएचओ डॉ पुखराज साध तहसील कार्यालय पहुंचे व वार्ता में शामिल हुए। वहीं वार्ता में तहसीलदार कुलदीप मीणा, ब्लॉक सीएमएचओ राजीव सोनी, उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी सहित बिजली पानी के विभाग के अधिकारी शामिल हुए। प्रदशर्नकारी मंडल के सदस्यों ने समस्याएं रखी जिनपर बिजली पानी की समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन दिया गया। वहीं डॉ पुखराज ने ट्रोमा सेंटर की गेंद जयपुर के पाले में होने की बात कही। वार्ता बेनतीजा रही और प्रतिनिधि मंडल बेरंग सभास्थल पर लौट आया। सभा स्थल पर संघर्ष समिति सदस्यों की ओर से विधायक ने आगामी 9 जून को हर गांव में धरना देने व 16 जून को ललकार रैली के आयोजन का ऐलान किया।

देखें चेतावनी सभा स्थल के लाइव:-

भाग-1 https://www.facebook.com/share/v/16FDAXPaaT/

भाग-2 https://www.facebook.com/share/v/18iXVLbRqe/

भाग-3 https://www.facebook.com/share/v/1ExH3r8qDc/

भाग- 4 https://www.facebook.com/share/v/16aQUeiPg3/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में लोग शाम तक डटे रहें प्रदर्शन स्थल पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति के प्रतिनिधि मंडल ने दिया प्रशासन को मांगपत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कॉमरेड छगन चौधरी ने अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से ट्रोमा की मांग को समर्थन दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया की अगुवाई में चेतावनी सभा मे शामिल हुए लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया की अगुवाई में चेतावनी सभा मे शामिल हुए लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ता में शामिल हुआ प्रतिनिधि मंडल।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांकेतिक रूप से रोकी सड़क।