Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2025। भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के क्षेत्र सरकारी नौकरियों का प्रतिशत बढ़ाने के साथ हर घर में कम से कम एक नौकरी के लक्ष्य को ध्यान में रखकर लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है। एकेडमी द्वारा न्यूनतम फीस में विषय विशेषज्ञों से पूरी टॉपिक वाइज तैयारी, परीक्षा के जैसे ही ओएमआर शीट पर टेस्ट, नि:शुल्क एसी लाइब्रेरी, हॉस्टल व वाहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। क्षेत्र के लोग सरकारी नौकरी में युवाओं के चयन को लेकर गंभीर होकर एकेडमी का लाभ ले सकते है। ये बात एकेडमी के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने कही है। भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में आगामी 6 जून 2025 को एकेडमी का 7वां नया बैच सुबह 9.30 बजे प्रारंभ होगा। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि राजस्थान की सबसे बड़ी भर्ती चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती, सीईटी, दिल्ली पुलिस, एसएससी जीडी के पूर्णतया नए बैच प्रारंभ हो रहें है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवा व युवतियां पूर्णतया अनुशासन के साथ पूरी तैयारी एकेडमी में कर रहें है। वहीं 6 सफल बैच के साथ ये 7वां बैच प्रारंभ होगा। नए बैच में रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी व उनके अभिभावक 8104531404 पर संपर्क कर सकते है।