Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सक्रिय युवाओं ने बचाए नील गाय के बछड़े के प्राण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को गांव रीड़ी की उत्तरादी रोही में सक्रिय युवाओं ने एक नील गाय के बछड़े के प्राण बचाए। गांव के जीव प्रेमी युवा मनफुल जाखड़, विजयपाल, बीरबल, शिवलाल व गजानंद ने कुत्तों से घीरे बछड़े को छुड़वाया और इसे वन विभाग के सुपुर्द किया। ग्रामीणों ने जीव दया की सराहना करते हुए युवाओं का आभार जताया।

जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर निलंबित, मुख्यालय झालावाड़ लगाया

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राकेश कुमार ढल्ला,जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान,बीकानेर को आदेशों की लगातार अवहेलना के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में राकेश कुमार ढल्ला जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीकानेर का मुख्यालय झालावाड़ किया गया है।

पेंशनर्स की परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए शिविर 9 को
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कोष कार्यालय द्वारा पेंशनर्स की परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए 9 जून (सोमवार) को कोष कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ पुष्पांजलि श्रीमाली यह जानकारी दी।