Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2025। शुक्रवार शाम आए तेज अंधड़ व बरसात में क्षेत्र में अनेक पेड़ टूटे और पुराने व जर्जर पोल भी गिरे है। क्षेत्र में रामसरा सेकेंड फीडर की लाईन टूट गई जिससे किसान परेशान हो रहें है। पूर्व सरपंच कानाराम के खेत में दो जर्जर पोल गिर गए जिससे पूरी लाइन बाधित हो गई है। किसान सहीराम जाखड़ ने बताया कि लाइन में करीब 25 किसान है और सभी की बिजली गुल हो गई है। तार नीचे गिरे है और पास ही आम रास्ता भी स्थित है। किसानों ने बताया कि मूंगफली बिजाई का समय है और बिजली बिना कृषि कार्य बाधित हो रहा है। किसान चेतनराम मेघवाल रामसरा, सांवरमल पंडित बिग्गा सहित अनेक किसानों ने लाइन को शीघ्र दुरस्त करने व लाइन चालू करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस लाइन के जर्जर पोल भी गिरने की कगार पर है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार शाम को आई आंधी से गिरे पिल रामसरा फीडर की लाइन बाधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजाई के लिए किसानों ने लाइन दुरस्त कर सप्लाई शुरू करने की मांग की।