Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-05-30 at 21.50.27
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। कल सुबह उपखंड के बड़े भाग में बिजली कटौती होगी जिससे बड़ी संख्या में कई गांव प्रभावित होंगे। विभागीय अधिकारी से प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार सुबह 220 केवी रतनगढ़ पर आर फेज डिफेक्टिव इंसूलेटर को रिप्लेस करने संबंधी जरूरी कार्य किया जाएगा। इसके लिए दो घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। जिससे 220केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़, 132केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़, कितासर, रीड़ी, ऊपनी जीएसएस सुबह 6.30 बजे से 8.30 बजे तक बंद रहेंगे। इन सभी जीएसएस से जुड़े सभी गांवो में कृषि कुओं पर बिजली कटौती होगी। इससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होंगे। सभी पाठक ये खबर पढ़ने के साथ सभी ग्रामीणों को भेजें जिससे ग्रामीण कटौती से होने वाली परेशानी से बच सकें।