Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2025। मिस्त्री की दुकान पर एक खड़ी कैंपर गाड़ी से टायर, स्टेपनी, जैक व साउंड सिस्टम चोरी के आरोप में दो जनो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पूनरासर निवासी 42 वर्षीय गोपनाथ पुत्र कुंभनाथ सिद्ध ने पुलिस को बताया कि उसकी कैंपर गाड़ी आदिन मिस्त्री की दुकान पर खड़ी थी। 25 मई की रात गाड़ी से ड्राईवर साइड का टायर, एक स्टेपनी टायर, एक जैक, एक सांउड सिस्टम चोरी हो गए। परिवादी ने हरीराम बीदासरिया व दिनेश रीड़ी के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।