Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। जवाईं आए दिन नशे में बेटी को मारता है और सास ससुर व देवर भी पशुओं की तरह मारपीट करते है। ये फरियाद लेकर गांव सुरजनसर निवासी 75 वर्षीय बुधाराम पुत्र रामुराम बावरी श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचा। परिवादी ने बेटी शारदा के पति मोमासर निवासी श्रवणराम, ससुर हड़मानाराम बावरी, सास गुड्डीदेवी व देवर रतनु के खिलाफ आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शारदा का विवाह 13 साल पहले मोमासर निवासी श्रवणराम पुत्र हड़मानाराम बावरी के साथ हुआ। 23 मई की रात करीब 10.30 बजे श्रवणराम ने उन्हें फोन किया व बेटी सहित पूरे परिवार को गंदी गालियां देते हुए बेटी को जान से मारने की धमकियां दी। जवाई रात दो बजे तक फोन करता रहा है और बेटी को काट देने की धमकी दी। इसके साथ ही शारदा के रोने चिल्लाने की आवाजें आती रही। 24 मई को शारदा के बेटे गणेशाराम ने अपनी मौसी रूपा को फोन कर बताया कि पापा, दादा, दादी व चाचा पूरी रात से मम्मी को पीट रहे थे। उसने कहा कि हमें यहां से ले जाओ नहीं तो ये मार डालेंगे। जवाई नशे में रहता है और आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करता है। परिवादी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।