Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-05-27 at 20.55.14
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2025। क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन में मंगलवार को दिन भर उल्लास का माहौल छाया रहा। सोमवार को 8वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हुआ जिसमें भारती निकेतन के नन्हें मुन्नों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। संस्था के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि कक्षा 8 का परिक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है व प्रति दूसरे बच्चे ने ए ग्रेड हासिल किया है। स्वामी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि कुल 230 विद्यार्थियों में से 101 बच्चों ने ए ग्रेड हासिल किया है। वहीं 112 बच्चे बी ग्रेड में तथा 16 बच्चे सी ग्रेड में उत्तीर्ण हुए है। स्वामी ने बताया कि वर्ष भर प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा बच्चों को विषय सामग्री का पठन व दोहरान करवाया जाता है जिससे बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नबंर स्कोर करते है। स्कूल के श्यामसुदंर स्वामी ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके परिश्रम की सराहना की, वहीं पूरे स्टाफ को भी श्रेष्ठ परिणाम की बधाई दी।