Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-05-27 at 20.16.29
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2025। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों का निरीक्षण होना वह प्रक्रिया है, जिसमें बड़े अधिकारियों को कार्यालय में कोई ना कोई कमियां मिल ही जाती है और कार्मिकों को इन निरीक्षणों के प्रतिफल में सुधार के निर्देश व कोई ना कोई सजा ही मिलने की खबरें आए दिन देखने को मिलती है। लेकिन क्षेत्र में पहली बार ऐसा हुआ है कि एसएचओ जितेन्द्र कुमार की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना स्टाफ ने अपनी कर्मठता से पूरे थाने को पुलिस महानिदेशक निरीक्षण पर नकद पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विदित रहे कि पुलिस महानिदेशक अनिल पालीवाल श्रीडूंगरगढ़ थाने के वार्षिक निरीक्षण पर आए थे। वर्ष 2023-2024 के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों, कर्मचारियों के टर्न आऊट, थाना परिसर की साफ-सफाई, थाना हाजा का रिकॉर्ड संधारण आदि उच्च स्तर के पाए। इस पर पुलिस महानिदेशक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने के समस्त पुलिस कार्मिकों की हौंसला अफजाई के लिए नकद ईनाम एवं प्रशंसा पत्र से पुरस्कृत किया है। पुलिस डीजी कार्यालय से आए आदेश के अनुसार सीआई जितेन्द्र कुमार, सीआई धर्मपाल को 3-3 हजार, एसआई मोहनलाल, एएसआई रामावतार, राजकुमार, हनुमानाराम को 2-2 हजार, हैडकांस्टेबल रामस्वरूप, देवाराम, भगवानाराम, धर्मेन्द को 1500-1500 रुपए का, कांस्टेबल विनोद कुमार, महेश, सुभाष, अनिल कुमार, नरेन्द्र सिंह, सुशील, सुभाष, जयप्रकाश, राधेश्याम, विद्याधर, अनिल कुमार, बद्रीलाल, खेमाराम, इंद्रचंद, मोहम्मद अशरफ, विकास, मुकेश, रविन्द्र, अशोक कुमार, विजयसिंह, महावीर, नंदाराम, लेखराम, रामसिंह, महिला कांस्टेबल धापा, बिरमा, कांस्टेबल चालक रामनिवास, राकेश व पवन कुमार को 1-1 हजार रुपए का नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के इस शानदार प्रदर्शन पर सीओ निकेत कुमार ने बधाई दी है एवं क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी थानाधिकारी सहित स्टाफ को बधाई की जा रही है।