Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2025। पानी के लिए कस्बे के वार्ड 38 व 40 के लोगों का सब्र मंगलवार को टूट गया और वार्डवासियों ने होली धोरा पर बने विभागीय कार्यालय के बारह एकत्र होकर धरना देकर बैठ गए है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि करीब एक माह से पानी की सप्लाई बाधित है। गत पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। लिखित व मौखिक शिकायत देने के बावजूद समस्या समाधान की कार्रवाई नहीं की गई। यहां तनाव बढ़ते देख विभाग के एईएन कैलाश वर्मा मौके पर पहुंचे तो वार्डवासियों ने उन्हें घेर लिया। वर्मा वहीं लोगों के बीच में बैठ गए और उनकी समस्या को सुना। वार्डवासियों ने बताया कि ठेकाकर्मी की लापरवाही से ना तो पानी का समय निश्चित है ना ही सप्लाई सुचारू दी जा रही है। इस पर एईएन वर्मा ने स्टाफ बदल दिया व दूसरे कार्मिक को नियुक्त कर दिया है। वर्मा ने आपूर्ति का समय तय करने व नियमित सप्लाई दिए जाने का आश्वासन दिया। यहां मौके पर पहुंचे पार्षद लोकेश गौड़ ने बताया कि ठेकाकर्मी की लापरवाही से समस्या विकराल हो गई। जिसका समाधान विभागीय अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर करने का प्रयास किया है। मौके पर मोहल्ले के नवरंग लाल प्रजापत, करणी दान, मघराज प्रजापत, बनवारी पुरोहित, गौरीशंकर पुरोहित, रामप्रताप जाट, महादेव तावणियां सहित वार्ड 40 व 38 के वार्डवासी व महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहें।