Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2025। पुलिस ने सोमवार को एक स्थाई वारंटी को कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया वहीं तीन अन्य मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल बलवीर रविवार को नशे में धूत्त होकर वाहन चलाने पर चूरू निवासी 25 वर्षीय दिलीप सैनी को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। आरोपी के खिलाफ 185 एमवी एक्ट में मामला दर्ज किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में काजला ने लूणकरणसर निवासी 25 वर्षीय बाबूलाल नाई को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। इसी थाने के कांस्टेबल विद्याधर ने सोमवार को एक स्थाई वारंटी मोमासर निवासी 23 वर्षीय गोपीराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। एक चौथी कार्रवाई में सेरूणा थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने रविवार को गश्त के दौरान सेरूणा के सरकारी अस्पताल के सामने तेज आवाज में गाने बजाने के आरोप में लिखमीसर उत्तरादा निवासी 26 वर्षीय मालाराम को पकड़कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने युवक से टेप रिकॉर्डर व स्पीकर जब्त कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई चैनदान को दी है।