Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवबंर 2020। युवक राहुल दर्जी, राकेश राजपूत, जयपाल, मनोज प्रजापत, विकास, रमेश सुथार सहित कई युवक आज विधायक गिरधारी लाल महिया के पास पहुंचे और श्रीडूंगरगढ में दौड़ने के लिए ट्रेक नहीं होने की शिकायत की। युवकों ने कहा कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को लिखित में देने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। युवाओं ने महिया से कहा कि पूरे उपखंड से युवा श्रीडूंगरगढ़ में अध्ययन करते है व यहां डिफेंस की तैयारी करते है। उनके लिए यहां एक भी ग्राउंड या ट्रेक नहीं है और ऐसे में युवाओं को बाहर जाना पड़ता है जिससे उनके परिवार पर आर्थिक भार बढ़ता है। सभी बाहर जाने में सक्षम नहीं होते और वे तैयारी किए बिना रह जाते है। महिया ने इस संबंध में सरकार से बात करने व पूरे प्रयास करने का आश्वासन इन युवकों को दिया। नगरपालिका प्रशासन को भी ये युवक ज्ञापन देने गए व ग्राउंड की मांग को दोहराया। बता देवें इस संबंध में क्षेत्र के कई जागरूक युवा समय समय पर मांग उठाते हुए कस्बे में एक ग्राउंड व ट्रेक बनवाने की बात कहते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने खेल ट्रेक बनवाने की मांग महिया से की।