Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-05-25 at 19.32.21
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2025। शनिवार रात तेज अंधड़ ने क्षेत्र में कहर बरपाया। गांव आड़सर की उत्तरादी रोही में किसान मामराज पुत्र कानाराम जाट की ढाणी में अचानक आग लग गई। हवा के साथ कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगे। आग में एक छपरा, बीज के लिए रखी 20 क्विंटल मूंगफली, सिंचाई के लिए रखे 25 पाइप व ट्रेक्टर के पीछे रखने वाला स्प्रे का ड्रम जलकर खाख हो गया। मौके पर आस पास की ढाणियों से ग्रामीण एकत्र हो गए और बिजली नहीं होने के कारण गांव से लोढर मंगवा कर आग बुझाई गई। आड़सर सरपंच प्रतिनिधि शिव जोशी ने प्रशासन को सूचना दी, सरपंच सहित ग्रामीणों ने आग से किसान परिवार को हुए नुकसान में मदद करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर की रोही में छपरा, बीज, पाइप व स्प्रे ड्रम जलकर हुए खाख।