Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

डॉ माधव कौशिक को मिलेगा रशिया का सबसे बड़ा दोस्तोएवस्की स्टार अवार्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ माधव कौशिक रशिया का सबसे बड़ा दोस्तोएवस्की स्टार अवार्ड मिलेगा। देश की साहित्य अकादमी नई दिल्ली के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ माधव कौशिक को दोस्तोएवस्की स्टार अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह रशिया का सबसे बड़ा लिटरेरी अवार्ड माना जाता है। यह अवार्ड डॉ कौशिक को रशियन लिटरेचर को प्रमोट करने के लिए दिया गया है। ये अवार्ड दिल्ली में रूसी विज्ञान व संस्कृति केंद्र में 6 जून को दिया जायेगा।
कल होगा तेयुप द्वारा आयोजित सीपीएस जूनियर का दीक्षांत समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग जूनियर कार्यशाला का दीक्षांत समारोह कल, रविवार सुबह 9 बजे तेरापंथ भवन (ऊपरलो) में आयोजित किया जाएगा। तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया कि साध्वी संगीतश्री जी व साध्वी डॉ परमप्रभाजी के सान्निध्य में आयोजित समारोह में अभातेयुप के अध्यक्ष अमित सेठिया अध्यक्षता करेंगे। वहीं लर्न एंड फन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत मुख्य अतिथि तथा लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी के संस्थापक राज सर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में महिला मंडल संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा की गरिमामयी उपस्थिति होगी। तेयुप सदस्यों द्वारा आयोजन की भव्य तैयारियां की जा रही है।